Tuesday, October 20th, 2026

आज किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच ट्रैक्टर परेड पर फिर हो सकती है बात

नई दिल्ली 
किसान संगठनों और सरकार के बीच शुक्रवार को हुई 11वें दौर की बैठक में दोनों पक्षों के अपने-अपने रुख पर अड़े रहने के कारण कोई सहमति नहीं बन सकी। नए कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन शनिवार को 59वें दिन भी जारी है। गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को लेकर आज किसान नेताओं और पुलिस अधिकारियों के बीच फिर से बातचीत हो सकती है। 

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत समेत सभी किसान नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली योजना के अनुरूप निकाली जाएगी और किसान यूनियनों ने पुलिस से कहा है कि इस दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी सरकार की है।

 

#ट्रैक्टर परेड

Source : Agency

पाठको की राय